अनिल तिवारी, काठमांडू नेपाल IN Times Team Kathmandu, Nepal काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन कुमार थापा ने पार्टी के 15वें महाधिवेशन से चुने गए पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पार्टी की केंद्रीय निर्वाचन समिति द्वारा सानेपा स्थित केंद्रीय कार्यालय में आज आयोजित विशेष कार्यक्रम में यह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। महाधिवेशन में सभापति पद पर निर्वाचित थापा ने स्वयं गत असोज 31 गते ही शपथ ले ली थी। आज बाकी बचे सभी पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद निर्वाचन समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम बहादुर खड़का ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर संयोजक खड़का ने कहा कि इस महाधिवेशन को सिर्फ कांग्रेस ने ही नहीं, बल्कि आम नेपाली नागरिकों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ देखा है। उन्होंने देश में विधि के शासन और संवैधानिक सर्वोच्चता को बनाए रखने के लिए सभी केंद्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया। Share this... Facebook Whatsapp Print Post navigation नेपाल सीमा तक पहुंच आसान, सड़कों से जुड़ेंगे बॉर्डर के गांव NEPAL : भारत-नेपाल सीमावर्ती बारा में अस्पताल उद्घाटन को लेकर हिंसा, पुलिस की गोली से 18 साल का युवक घायल, 9 बाइकें फूंकी