ANIL TIWARI, IN TIMES TEAM KATHMANDU, NEPAL काठमांडू। फागुन 21 गते संपन्न प्रतिनिधि सभा चुनाव में प्रत्यक्ष में शून्य पर सिमटने के बाद मधेसवादी दल अब फिर से अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में जुट गए हैं। आगामी स्थानीय तह और प्रदेश सभा चुनाव को देखते हुए 9 मधेसवादी और क्षेत्रीय दलों ने मिलकर ‘अग्रगामी मोर्चा’ बनाया है। मोर्चा में जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी, आम जनता पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी नेपाल, नेपाल संघीय समाजवादी पार्टी, प्रगतिशील लोकतांत्रिक पार्टी, बहुजन एकता पार्टी नेपाल, नेपाल जनमुक्ति पार्टी और खंबुवान राष्ट्रीय मोर्चा शामिल हैं। मोर्चा के नेताओं के अनुसार आगामी चुनाव में एक ही चुनाव चिह्न पर या सीट बंटवारे के आधार पर संयुक्त रूप से लड़ा जाएगा जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सीके राउत ने कहा, “विगत में कई बार एकता हुई लेकिन टिक नहीं पाई, इसलिए इस बार एकता से ज्यादा मोर्चे को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई है।” वहीं जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने संगठन सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता बताया है। उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनल ने कहा कि लोसपा के साथ एकता के बाद समायोजन का काम चल रहा है और मजबूत संगठन के बिना अच्छा नतीजा संभव नहीं है। गौरतलब है कि 2064 में 81 सीटों के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे मधेसवादी दल 2082 में प्रत्यक्ष में शून्य पर आ गए। जसपा नेपाल को समानुपातिक में सबसे ज्यादा 1.74 लाख वोट मिले, जबकि जनमत को 78 हजार वोट ही मिले। मोर्चा ने छठ के बाद मंसिर 10 गते काठमांडू के टुंडिखेल से आंदोलन शुरू करने का भी ऐलान किया है और प्रदेश सभा चुनाव तक किसी भी सरकार में शामिल न होने की घोषणा की है। Share this... Facebook Whatsapp Print Post navigation NEPAL : भारत-नेपाल सीमावर्ती बारा में अस्पताल उद्घाटन को लेकर हिंसा, पुलिस की गोली से 18 साल का युवक घायल, 9 बाइकें फूंकी NEPAL : अधूरे स्वास्थ्य चौकी के उद्घाटन का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग – राष्ट्रीय एकता दल