लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित Usha Kumari : IN Times Team Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज स्थित एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम में रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा के उद्घाटन के अवसर पर इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन की ओर से 44वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की मालीघाट, गोबरसही, झांपहा, सादातपुर बैरिया और हाजीपुर समेत विभिन्न शाखाओं के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रेडिंग परीक्षा में सफल रहे सभी खिलाड़ियों को उच्चतर बेल्ट में प्रमोशन दिया गया, जिसके परिणामों की घोषणा आज की गई। फेडरेशन के चेयरपर्सन शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने खुद उपस्थित होकर सभी सफल खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर पदोन्नति प्रदान की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप करने वाले खिलाड़ियों में कश्यप कौशिक को गोल्ड मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट, अन्नया श्रीवास्तव को सिल्वर मेडल के साथ ब्राउन बेल्ट, मौसीना को ब्रॉन्ज मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट और यूसरा फातिमा को ब्रॉन्ज मेडल के साथ ब्लू बेल्ट में प्रमोशन मिला। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों के कौशल का मूल्यांकन करने के लिए सेंसई शिल्पी सोनम (सचिव, इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन) बतौर परीक्षक उपस्थित रहीं। इसके अलावा कोच सेंसई सूरज पंडित, सेंसई उपासना आनंद, हिमांशु, रोहित, नितेश, नाशिर, तन्नू श्री और स्वीटी रॉय भी इस अवसर पर मौजूद रहकर पूरी प्रतियोगिता की देखरेख और संचालन में सहयोग किया। Share this... Facebook Whatsapp Print Post navigation Muzaffarpur प्रथम डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 सम्पन्न तबशीर आलम ने जीती बिहार राज्य सीनियर शतरंज की बादशाहत, रोमांचक मुकाबले में बने चैंपियन