मझौलिया थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी गांव की घटना; 35 से 36 प्रतिशत तक झुलसे युवक को कराया गया अस्पताल में भर्ती Md. Muslim, Majhauliya : IN Times Team West Champaran बेतिया (पश्चिम चंपारण): पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत रानी पकड़ी गांव में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे गैस लीकेज के कारण बिनोद महतो के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी और हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सुबह 8:50 बजे मझौलिया थाना को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद थाने से वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुँची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत और बचाव कार्य के दौरान ही आग की चपेट में आने से घर में रखा एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने की इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई। विस्फेट इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर करीब 50 फीट ऊपर हवा में जाकर गांव के बाहर लगभग 400 गज दूर एक खाली स्थान पर जा गिरा। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से 20 वर्षीय यूनिस आलम गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनका शरीर करीब 35 से 36 प्रतिशत तक जल गया है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके के ग्रामीणों में डर और सहम का माहौल बना हुआ है। Share this... Facebook Whatsapp Print Post navigation Muzaffarpur : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में ‘हिस्टोरिका’ महोत्सव का समापन: “भारतीय सिनेमा का इतिहास” पर केंद्रित रहा आयोजन नेपाल के चितवन में दर्दनाक सड़क हादसा: जलविरे झरना के पास अनियंत्रित होकर खोला में गिरी कार, भारतीय चालक की मौत