पश्चिम बंगाल के कालिम्पोङ निवासी थे मृतक; कार नंबर WB 02 AP 3458, पुलिस कर रही मामले की जांच Anil Tiwari, Nepal IN Times Team चितवन (नेपाल): नेपाल के चितवन जिले के इच्छाकामना गाउँपालिका-6 स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलविरे (लामो झरना) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जलविरे झरना घूमकर वापस लौटने के क्रम में एक भारतीय नंबर प्लेट की कार अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खोला (नदी/नाले) में जा गिरी, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिला पुलिस कार्यालय चितवन के अनुसार, दुर्घटना का शिकार होने वाले मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कालिम्पोङ निवासी 41 वर्षीय सायन्तन गायेन के रूप में हुई है, जो डब्लुबी 02 एपी 3458 नंबर की कार चला रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले पासपोर्ट के आधार पर उनकी पहचान सुनिश्चित की। प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दुर्घटना के वक्त कार में केवल चालक अकेले ही सवार थे। हालांकि, कार अनियंत्रित होकर खोला में कैसे गिरी, इसके वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जिला पुलिस कार्यालय चितवन ने बताया कि इस दुर्घटना को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत छानबीन की जा रही है। Share this... Facebook Whatsapp Print Post navigation पश्चिम चंपारण में बड़ा हादसा: गैस लीकेज के बाद सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा कैबिनेट का बड़ा फैसला: अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 से बढ़कर हुई 6 साल, पहले बैच को मिला 2 साल का एक्सटेंशन