144 प्रतिभागियों को पछाड़कर पटना के तबशीर ने अपने नाम किया खिताब; शीर्ष 4 खिलाड़ी आगामी 25 नवंबर को बनारस में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व Chandan Kumar, IN Times Team Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और ऑल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में चंद्र विला विवाह भवन के सभागार में आयोजित पांच दिवसीय बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता-2026 का शानदार समापन हो गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर से आए कुल 144 प्रतिभागियों के बीच 9 चक्रों के कड़े मुकाबले खेले गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पटना के तबशीर आलम ने कई पूर्व राज्य विजेताओं को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में शीर्ष बोर्ड पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां सफेद मोहरों से खेलते हुए मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा ने इंग्लिश ओपनिंग से शुरुआत की, लेकिन तबशीर आलम ने संयम का परिचय देते हुए मुकाबले को ड्रॉ पर रोककर अपनी विजय सुनिश्चित कर ली। कुल 8 अंक हासिल कर तबशीर आलम पहले स्थान पर रहे, जबकि बेगूसराय के किशन कुमार 7.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन और पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री माननीय सुरेश शर्मा और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार शीर्ष 4 खिलाड़ी—तबशीर आलम (8 अंक), किशन कुमार (7.5 अंक), प्रनीत सिन्हा (7 अंक) और भूपनाथ (7 अंक)—आगामी 25 नवंबर को वाराणसी (बनारस) में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफल आयोजन में सचिव हिमांशु कुमार ने मंच का सफल संचालन किया तथा मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम सहित संघ के सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this... Facebook Whatsapp Print Post navigation रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का उद्घाटन: मुजफ्फरपुर में भव्य रूप से संपन्न हुई 44वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग दीपों की रोशनी में खिले बच्चों के चेहरे, एसएसपी ने अप्पन पाठशाला के बच्चों संग मनाई दीपावली