रिपोर्ट : उषा कुमारी INT

महाअष्टमी के पावन अवसर पर दिग्गज भारत संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माँ बगलामुखी मंदिर, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं सेवाभाव के साथ आयोजित किया गया। संस्था पिछले कई वर्षों से निरंतर इस पुनीत परंपरा का निर्वहन करती आ रही है। सर्वप्रथम माँ की आरती के पश्चात खीर का भोग अर्पित किया गया, तत्पश्चात लगभग 2,500 श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर कुमार सिंह, सुनील कुमार, कौशल किशोर, नीरज रंजन, त्रिपुरारी ठाकुर, सुबोध कुमार, डी.पी. सुमन सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

दिग्गज भारत संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों ने आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य और आत्मिक संतुष्टि का विषय है। संस्था संकल्पित है कि जिस प्रकार पिछले कई वर्षों से इस सेवा-परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है, उसी प्रकार भविष्य में भी माँ के आशीर्वाद से ऐसे धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।