मुक्तिधाम में 151 कन्याओं और 8 बटुक भैरव का पूजन, अप्पन पाठशाला ने निभाई परंपरा

रिपोर्ट : ऊषा कुमारी INT Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर। महाअष्टमी पर सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में जिज्ञासा समाज कल्याण केंद्र की ओर से अप्पन पाठशाला के माध्यम से 151 कन्याओं और 8 बटुक भैरव का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।

जिज्ञासा के सचिव एवं अप्पन पाठशाला के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि संस्था कई वर्षों से यह परंपरा निभा रही है। कन्या पूजन सनातन संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। संस्था का प्रयास है कि हर साल अधिक कन्याओं का पूजन कर इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।

महापौर निर्मला साहू ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि ऐसे आयोजन परंपराओं को जीवंत रखते हैं और बच्चों में सम्मान व सेवा की भावना जगाते हैं। कांग्रेस नेता डॉ. गौरव वर्मा ने कन्या पूजन को पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकार जरूरी है।

कार्यक्रम में भानु शंकर श्रीवास्तव, बसंत कुमार सिंह, रमेश केजरीवाल, शिव शंकर प्रसाद साहू, मोहनीश कुमार, अशोक कुमार, दीपू कुमार, सक्षम कुमार, नितेश त्रिपाठी, सुधांशु शेखर, नरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, अभिराज कुमार, चंदन कुमार और रामकुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।